अमरोहा : बाइक सवार दबंगों ने की फायरिंग, दोस्त से बात कर रहे युवक के हाथ में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। रजबपुर क्षेत्र में घर जाते समय दोस्त के घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे युवक पर बाइक सवार तीन दबंगों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली युवक के हाथ में लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। 

यह घटना थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव नरैना कला की है। यहां वीरेंद्र सिंह पुत्र सन्तरपाल सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार की रात उनका 18 वर्षीय बेटा तुषार राजापुर से अपने घर गांव नरैना कला लौट रहा था। इसी बीच वह गांव के नजदीक ही अपने दोस्त प्रीत पुत्र अवतार सिंह के घर के बाहर खड़े होकर उससे बातचीत कर रहा था। आरोपी की इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए गोलू पुत्र मुकेश, अंकुल, व नमित ने उनपर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली तुषार के हाथ मे लग गयी। जिससे वह घायल हो गया।

आरोपी फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। जिसके बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घायल तुषार के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया । पीड़ित के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर पर तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Amroha News: फेरों से पहले दूल्हे के मोबाइल पर भेजे आपत्तिजनक फोटो व वीडियो, बिना दुल्हन के लौट गई बारात

 

संबंधित समाचार