बरेली: एक ही परिवार के तीन लोग समेत 42 कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार आशीष रॉयल पार्क में एक ही परिवार के तीन लोगों में, दो-दो लोग राजेन्द्र नगर और करगैना में संक्रमित निकले हैं। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार आशीष रॉयल पार्क में एक ही परिवार के तीन लोगों में, दो-दो लोग राजेन्द्र नगर और करगैना में संक्रमित निकले हैं। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार, आईवीआरआई से हुई जांच में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 29 लोगों की सूची जारी की गई। जबकि कुल 42 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
बीएसएनएल कालोनी, मेगा ड्रीम होम्स, राजेन्द्र नगर, वीरसावरकर नगर, जनकपुरी, माडल टाउन, सैनिक कालोनी, भोजीपुरा, आशीष रॉयल पार्क, महानगर, करेली-करगैना, अवधनपुर, शेरगढ़, इज्जतनगर, नई बस्ती, सुभाष नगर, श्रीनगर कालोनी, आईवीआरआई गेट आदि में संक्रमित निकलें है।
