कानपुर में KESCO के अकाउंटेंट ट्रेन के आगे कूदे...मौत: पत्नी बोली- एमडी समेत अन्य अधिकारी कर रहे थे प्रताड़ित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में केस्को के अकाउंटेंट ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में केस्को के अकाउंटेंट ने शुक्रवार सुबह कोकाकोला क्रॉसिंग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की खबर पाकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां मृतक की पत्नी ने केस्को एमडी समेत अन्य अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की। 

नजीराबाद थानाक्षेत्र के लाजपत नगर में रहने वाले विनय कुमार मेहरोत्रा (54) केस्को एमडी ऑफिस में अकाउंटेंट सेक्सन में क्लर्क के पद पर तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी पूजा, दो बेटे सार्थक और दिव्यांग है। पत्नी पूजा ने बताया कि उनके पति का 15 दिन पहले केस्को एमडी ऑफिस से परेड ऑफिस में ट्रांसफर हो गया था। इतना ही नहीं, ट्रांसफर होने के बाद भी केस्को एमडी समेत अन्य अधिकारी उनके जबरन 40 साल का रिकॉर्ड देने का दबाव बना रहे थे। जबकि उन्होंने चार आलमारियों का रिकॉर्ड बनाकर सौंप दिया था, लेकिन कई पुरानी फाइलें मिल नहीं रही थी। इस पर केस्को एमडी ने धमकी दी थी। एमडी ने कहा था कि अगर रिकॉर्ड मिला नहीं तो एफआईआर दर्ज करवाकर तुम्हें जेल भिजवा देंगे। जिस बात से वह परेशान रहने लगे थे और शुक्रवार सुबह वह घर से दवा लेने की बात कहकर निकले थे। तभी उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 

Kanpur Suicide News (2)

पत्नी बोली- वीआरएस लेने की कर ली थी तैयारी

पत्नी पूजा का आरोप है कि केस्को के अधिकारियों ने उनके पति को इतना प्रताड़ित किया था कि उन्होंने वीआरएस लेने की तैयारी कर ली थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बदहवास हालत में पत्नी बस अपने पति की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। 

बेटी और बहू गए हनीमूम मनाने, आज लौट रहे थे घर

मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि उनका बड़ा बेटा सार्थक सीए है। बीते नवंबर में गुमटी निवासी सीए पलक से शादी की थी। दोनों मौजूदा समय में नोएडा की मल्टीनेशनल कंपनी में सीए है। शादी के बाद बहू का पैर टूट जाने के चलते बेटा और बहू हनीमून मनाने नहीं जा सके थे। अभी एक सप्ताह पहले बेटा और बहू दोनों बाली हनीमून मनाने गए हुए थे। शुक्रवार को यानी आज वह वापस घर लौट रहे थे। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में पति ने पत्नी की पिटाई कर गला दबाकर की हत्या: अवैध संबंधों का महिला करती थी विरोध, छह माह पहले कोर्ट-कचहरी भी हो चुकी

 

 

संबंधित समाचार