आज का राशिफल। 11 जुलाई, 2024

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आर्थिक क्षेत्र में आय एवं व्यय का संतुलन बना रहेगा। आगंतुक मेहमान से ग्रह खर्चे में वृद्धि होगी। श्रम संघर्ष दौड़ धूप के बावजूद लाभ कम होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। 

वृष

आज का दिन आपके लिए चिंता भरा रहने वाला है कार्य क्षेत्र में आपको कुछ समस्या हो सकती हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। घर में भोग विलास की सामग्री पर धन खर्च होगा। व्यापार में आय कम होने के योग हैं।

मिथुन

आज आपका कोई काम पूरा होने से कल आपको खुशी होगी जिस कारण आप किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। बैंक सेवा से जुड़े लोगों को धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। व्यापार में आपकी सूझबूझ के कारण हानि लाभ में बदल जाएगी।

कर्क

आज आपके लिए स्वास्थ्य के लिए हाथ से कमजोर रहने वाला है। आपका मन-आप किसी बात को लेकर परेशान रहेगा जिसे लेकर आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक मामला में कोई भी निर्णय सोच विचार कर लें।

सिंह

आज व्यवसाय में आपको आपको कोई नया ऑफर मिल सकता है और आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे तो वह भी कल पूरा हो सकता है। आज आप अपना ऋण चुकाने में सफल होंगे।

कन्या

आज परिवार में यदि कोई वाद विवाद हो तो आप उसमें चुप लगाए नहीं तो वह बढ़ सकता है। आर्थिक लेनदेन में मामलों में सतर्कता रखें। जहां तक संभव हो अधिक धन न लें। घर में भौतिक सुख साधनों की वस्तु पर खर्च होगा। वाहन आदि का कार्य कर सकते हैं।

तुला

आज काम की अधिकता रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिस कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को समय थोड़ा काम देंगे। कार्य क्षेत्र में किसी अधीनस्थ लाभ होगा। आय बढ़ेगी। पैतृक धन संपत्ति मिलेगी।

वृश्चिक

आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होने से रुका हुआ धन मिलेगा। बौद्धिक कार्य को करने वालों को विशेष सफलता मिलेगी। आपके परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मन रखेंगे जिसे देखकर आपको खुशी होगी।

धनु

आज नौकरी में अपेक्षित धन लाभ न होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। धन किसी अनजान व्यक्ति को न दें अन्यथा वह लेकर भाग जाएगा। व्यापार में पिता से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। धन का खर्चा सोच विचार कर करें। वाहन खरीद सकते हैं।

मकर

आज आमदनी कम खर्च अधिक होगा। आर्थिक क्षेत्र में पुराने आय स्रोतों पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम संबंध में अत्यधिक धन व्यय होगा। नौकरी में कोई आपसी मतभेद होने से आपकी आय पर असर पड़ेगा। संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण लेना पड़ सकता है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में किए गए परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। पूर्व से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नवीन संपत्ति वाहन आदि खरीदने के योग बन सकते हैं।

मीन

आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यापार में अच्छी आय होने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति संग वेतन वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में धन, मान का लाभ मिलेगा। उधार वापस मिलेगा। विदेश से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे।