कासगंज: OPS बहाली के लिए सड़कों पर उतरे शिक्षक और कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराए जाने को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर धरना देकर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किए जाने की मांग की। कर्मचारियों ने हर हाल में पुरानी पेंशन को बहाल कराए जाने का संकल्प लिया। 

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एनई रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री प्रेम सिंह एवं संयोजक आनंद वर्धन ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे। कर्मचारी कोई भीख नहीं मांग रहे बल्कि अपना अधिकार मांग रहे हैं। पेंशन किसी भी कर्मचारी के लिए सम्मान और बुढ़ापे की लाठी होती है। सरकार को इसे हर हाल में बहाल करना ही होगा।

महिपाल ने कहा कि कर्मचारी अपने इस अधिकार को लेने के लिए सरकार से संघर्ष का मन बना चुके हैं और अब आर-पार की लड़ाई होगी। संजीव कुमार एवं रमेश चंद्र ने कहा कि सांसद और विधायकों को पेंशन व्यवस्था लागू है तो कर्मचारियों के साथ सरकार दोहरा व्यवहार क्यों कर रही है। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए संघर्ष करते रहने का ऐलान किया।

इस मौके पर राम किशोर, विजय मीणा, सिकन्दर जपवदनि, बिजय सिंह, हलीम खां, सत्यवीर शर्मा, दिनेश चन्द्र, राजकुमार ज्ञान श्री, हिमान्श, देवेन्द्र कुमार, हरिनाथ सिंह, युवराज सिंह, सूरजपाल सिंह मुन्नालाल, रजीत सिंह, यतेन्द्र सिंह, विजय कुमार, गवेन्द्र सिंह, राजेश्वर सिंह अनिल कुमार, दिलीप कुमार गया प्रसाद, शीलन्द्र, नौशाद अली, विनोद आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज: स्कूल से घर जा रही नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, एंटी रोमियो स्क्वाड ने दो आरोपी दबोचे

संबंधित समाचार