टू प्लस टू वार्ता : माइक पोम्पिओ और एस्पर आज आएंगे भारत, एलएसी पर होगी चर्चा
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ‘टू प्लस टू’ मंत्री स्तरीय बैठक के लिए सोमवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। अमेरिकी चुनाव से एक हफ्ते पहले होने वाली इस बैठक को दोनों देशों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में होने जा …
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ‘टू प्लस टू’ मंत्री स्तरीय बैठक के लिए सोमवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। अमेरिकी चुनाव से एक हफ्ते पहले होने वाली इस बैठक को दोनों देशों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में होने जा रही तीसरी 2+2 मंत्रीस्तरीय बैठक से पहले विदेश मंत्रालय ने एक फैक्ट शीट में कहा, भारत के एक क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति बनकर उभरने का अमेरिका स्वागत करता है। अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के आगामी कार्यकाल के दौरान उसके साथ निकटता से काम करने को भी उत्सुक है।
अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अपने भारतीय समकक्षों क्रमश: राजनाथ सिंह तथा एस. जयशंकर के साथ 2+2 मंत्रीस्तरीय बैठक करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि एस्पर और पोम्पिओ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे और अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के बारे में सरकारी और कारोबारी जगत के अगुआओं से भी बात करेंगे। फैक्ट शीट में विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझा मूल्यों और स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत के लिए प्रतिबद्धता पर नर्मिति मजबूत तथा बढ़ते द्विपक्षीय संबंध हैं।
