बाराबंकी: सीख रहा था कार चलाना, तीन को मारी टक्कर-पकड़ ले गई पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतरिख/बाराबंकी, अमृत विचार। कार सीख रहे युवक ने पहले तो एक बाइक सवार में टक्कर मार दी। एक ही एक्सीडेंट के बाद भी युवक नहीं रुका। उसने सामने जा रहे साइकिल सवारों को भी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

सतरिख कस्बे का राशिद खान अपनी कार से कस्बे की ओर आ रहा था, इस दौरान उसने अपनी गाड़ी से पहले तो एक बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार गोरखपुर खलीलाबाद निवासी प्रज्जल यादव घायल हो गए। उसके बाद कार से साइकिल सवारों को टक्कर लगने से कस्बे के ही नीरज गुप्ता व शादाब घायल हो गए। तीनों घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया था, लेकिन प्रज्जल व नीरज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रज्जल बड़ापुरा गांव के पास संचालित नर्सिंग कॉलेज में स्टूडेंट का छात्र है। वह सतरिख कस्बे में किराए के मकान पर रहता है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें -ऑनलाइन उपस्थिति विरोध: बाराबंकी में शिक्षकों ने सामूहिक रुप से संकुल के पद-दायित्व से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार