मुलायम सिंह यादव अस्पताल से डिस्चार्ज, कोरोना संक्रमित होने पर हुए थे भर्ती
लखनऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने के बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। शाम को चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ पहुंचने पर सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उनका स्वागत …
लखनऊ। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने के बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। शाम को चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ पहुंचने पर सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया।
माननीय नेताजी स्वस्थ होकर घर आ गये हैं और कुछ दिन घर पर ही रहकर स्वास्थ्य लाभ करेंगे. pic.twitter.com/Vi624pQ5eB
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 25, 2020
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया, ‘माननीय नेताजी स्वस्थ होकर घर आ गये हैं और कुछ दिन घर पर ही रहकर स्वास्थ्य लाभ करेंगे।’
