कोविड-19 वैक्सीन के लिए एक नवंबर से इजराइल में शुरू होगा मानव परीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यरूशलम। इजराइल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल रिसर्च (आईआईबीआर) द्वारा कोविड-19 के लिए विकसित किए गए टीके ब्रिलाइफ का मानव पर परीक्षण स्वास्थ्य मंत्रालय और हेलसिंकी समिति से सभी आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद एक नवंबर से शुरू किया जाएगा। इज़राइल के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। हेलसिंकी समिति अनुसंधान अनुमोदन और मानव प्रयोगों से संबंधित …

यरूशलम। इजराइल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल रिसर्च (आईआईबीआर) द्वारा कोविड-19 के लिए विकसित किए गए टीके ब्रिलाइफ का मानव पर परीक्षण स्वास्थ्य मंत्रालय और हेलसिंकी समिति से सभी आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद एक नवंबर से शुरू किया जाएगा। इज़राइल के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

हेलसिंकी समिति अनुसंधान अनुमोदन और मानव प्रयोगों से संबंधित है। मानव पर परीक्षण की प्रक्रिया के तीन चरण हैं, जिनमें 30,000 से अधिक स्वयंसेवक हस्सिा लेंगे और इसके 2021 मध्य तक चलने का अनुमान है। इसके बाद ही लोगों के लिए यह टीका उपलब्ध हो पाएगा। परीक्षण एक नवम्बर से दो प्रतिभागियों के साथ शुरू होगा। उनकी प्रतक्रियिाओं के आधार पर, टीके को धीरे-धीरे कुल 80 स्वयंसेवकों, प्रत्येक चिकत्सिा केन्द्र में 40 को यह टीका दिया जाएग।

रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने कहा,आईआईबीआर के शोधकर्ताओं की वजह से इज़राइल के नागरिकों के लिए यह उम्मीद का दिन है। दो महीने पहले टीके की पहली बोतल मिली थी। आज हमारे पास 25,000 खुराक हैं और परीक्षण का अगला चरण शुरू किया जा रहा है।

संबंधित समाचार