हरदोई: बहाउद्दीनपुर गांव में झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, ग्रामीणों ने एंबुलेंस से भेजा अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाली/हरदोई, अमृत विचार। पाली थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव में शनिवार को एक नवजात शिशु झाड़ियों में पड़ा मिला। ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे, तभी उनकी नजर नवजात पर पड़ी। जानकारी होने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, ग्रामीणों ने मामले की सूचना पाली पुलिस सहित एंबुलेंस को दी। ग्रामीणों ने नवजात को एंबुलेंस से हरदोई जिला अस्पताल भेजा है। 

पाली थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी परमानंद और नन्हें शनिवार सुबह को शौच के लिए जा रहे थे, तभी झाड़ियों से एक नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। पास जाकर देखा तो बच्चा कपड़े से लिपटा हुआ पड़ा था। उसके शरीर में चींटी व अन्य कीड़े चिपके हुए थे, जिनको उन्होंने नवजात के शरीर से हटाया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गांव निवासी हरिवंश अवस्थी ने सूचना पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी को दी तथा एंबुलेंस को भी फोन किया, कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। 

सवायजपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ पराग ने बताया कि नवजात को लेकर उनके अस्पताल में समुचित व्यवस्थाएं नहीं हैं, जिसके चलते नवजात को सीधे जिला अस्पताल एंबुलेंस से भेजा गया। ग्रामीण परमानंद और नन्हें ने बताया कि नवजात लड़का है और स्वस्थ है, किसने उसे झाड़ियों  में फेंका गया इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। 

ये भी पढ़ें -हरदोई: बाढ़ से घिरी फसल बचाने पहुंचे युवक की रामगंगा में डूब कर मौत

संबंधित समाचार