लोहाघाट: प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने ली दवा की ओवरडोज, हालत बिगड़ी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोहाघाट/चम्पावत, अमृत विचार। नेपाल सीमा क्षेत्र से लगे गुमदेश क्षेत्र की एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते अवसाद से संबंधित दवा की ओवरडोज ले ली।  इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल लाए, जहां से उसे चम्पावत जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

उपजिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि गुमदेश क्षेत्र की एक 26 साल की युवती को शनिवार को बेहोशी की हालत में उप जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों ने डाक्टरों को बताया कि युवती ने अवसाद में प्रयोग होने वाली दवा की ओवरडोज ले ली है। डॉ. सोनाली ने बताया कि युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चम्पावत भेजा गया है।

इधर जिला अस्पताल के डॉ. अजय और डॉ. गौरांग ने बताया कि युवती का उपचार कर जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया है, लेकिन परिजन उसे हायर सेंटर ले जाने से मना कर रहे हैं। परिजनों  के लिखित में देने के बाद उसका उपचार जिला अस्पताल में ही किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि युवती का करीब तीन साल से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते वह हमेशा अवसाद में रहती है। उसका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा है। जब उसे यह पता चला कि उसके प्रेमी ने शादी कर ली है तो उसने शनिवार को अवसाद में प्रयोग होने वाली गोलियों की ओवरडोज ले ली। 

संबंधित समाचार