Unnao News: अमृत स्टेशन के लिए नहीं बन सका शिविर कार्यालय, इस वजह से रूका हुआ है कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करोड़ों की अमृत स्टेशन परियोजना की सुस्त चाल से परेशान हैं यात्री

उन्नाव, अमृत विचार। करोड़ों के बजट से तैयार होने वाले अमृत स्टेशन निर्माण के लिए अधिकारी यहां शिविर कार्यालय संचालित करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। बारिश ने खुदाई के बाद निर्माण कार्य पर ब्रेक लगा रखा है। वहीं स्टेशन के एक प्रवेश द्वार को टीन लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई है।

बता दें कि करीब सवा सौ साल पुराने स्टेशन भवन को नया लुक देते हुए बनारस सटेशन की तरह बिल्डिंग निर्माण कराते हुए रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। अमृत स्टेशन योजना का शिलान्यास होने के कई माह बाद जून में ध्वस्तीकरण कराते हुए खुदाई शुरू हुई लेकिन, बारिश के चलते बीते कई दिनों से पूरे-पूरे दिन मौके पर कोई काम करते नहीं दिखाई दे रहा है। 

इससे यात्रियों सहित स्टाफ के लोग स्वीकार कर रहे हैं अंडरग्राउंड निर्माण को बारिश के चलते रोक रखा गया है। हालांकि खुदाई वाले स्थान पर बारिश का पानी भरा नहीं दिखाई देता है। अमृत स्टेशन निर्माण के लिए पहले जहां खुदाई वाले स्थान को टीन की दीवार खड़ी कर आवाजाही रोकी गई थी। वहीं अब सड़क को स्टेशन से जोड़ने वाले एक प्रवेश-निकास द्वार को टीन लगाकर बंद कर दिया गया है। 

इससे लोगों को अब एक ही गेट से आना-जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में शामिल विवेक मिश्रा सोनू, भजन सोनी, मोनू, व छोटे वाजपेयी आदि ने कहा कि स्थानीय स्टाफ निर्माण से कोई वास्ता न होने की जानकारी देकर पल्लू झाड़ लेता है, जबकि निर्माण कराने वाले विभागीय अधिकारियों से शिविर कार्यालय न स्थापित होने से शिकायत नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा बारिश के चलते निर्माण रुकना था तो बरसात के बाद ही काम शुरू कराया जाना चाहिए था।

ये भी पढ़ें- Unnao News: खुशी-खुशी में दोस्त ने पिलाई शराब...नशे में चूर होकर दूल्हे ने खो दिया सुध, बिन दुल्हन लौटी बारात

संबंधित समाचार