Unnao News: हादसों का कारण बन रहीं हाईवे किनारे लग रहीं बाजारें...सड़क किनारे लोग खड़े कर रहे वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीओ ने कहा अभियान चलाकर इन्हें हटवाया जाएगा

उन्नाव, अमृत विचार। दही थानाक्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे के दही चौकी स्थित हाइवे किनारे सप्ताह में दो दिन लगने वाली बाजार किसी बड़े हादसे  का इंतजार कर रही है। वहीं जिम्मेदारो के द्वारा आखिर देखकर भी अनदेखी क्यों की जा रही है। बाजार में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नही है। जिससे वाहन हाईवे के किनारे खड़े कर देते हैं। जिससे जाम व दुर्घटना भी हो सकती है। पुलिस भी इस पर ध्यान नहीं दे रही है। 

बता दें कि बाजार में बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण और व्यापारी  खरीदारी,व्यापार करने आते हैं। दही चौकी मे हाईवे पर मंगलवार और शनिवार के दिन बाजार लगती है। बाजार में सैकडो की भीड रहती है। लखनऊ कानपुर हाईवे पर तेज गति से वाहन चलते हैं। वाहन चालकों की जरा सी चूक बाजार में मौजूद लोगो की जान जोखिम में डाल सकती है। 

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन के लिए बाजार पुरवा रोड पर लगने लगी थी। इसके बाद फिर से हाईवे के किनारे लगने लगी। कमलाकांत शुक्ल, अक्षत सिंह, बैजू, गंगाधर लोधी, दुलारी, कौशल्या देवी आदि का कहना है। कि प्रशासन किसी बड़े हादसे की आशंका का इंतजार कर रहा है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

बोले जिम्मेदार… 

सीओ सिटी सोनम सिंह ने कहा कि हाईवे किनारे किसी भी प्रकार की बाजार लगना गलत है। यह हादसों का कारण बन सकती है। अगर ऐसा है तो अभियान चलाकर इन्हें हटवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- कानपुर में शॉर्ट सर्किट से टेनरी में लगी आग: धुआं उठता देख शोर मचाकर बाहर भागे मजदूर, बुझाने में दमकल कर्मी हुआ घायल

संबंधित समाचार