India Vs Zimbabwe 5th Match : जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारतीय टीम करेगी पहले बैटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरारे। जिम्बाब्वे ने रविवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त बनाई हुई है। भारत ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किये हैं। मुकेश कुमार और रियान पराग इस मैच में खलील अहमद औररुतुराज गायकवाड़ की जगह खेलेंगे। जिम्बाब्वे ने टेंडाई चतारा की जगह अंतिम एकादश में ब्रैंडन मावुता को शामिल किया है। 

भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11: 
भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे और मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे टीम: वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, जोनाथन कैम्पबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), फराज अकरम, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी और ब्रेंडन मावुता।

ये भी पढ़ें : अब कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का नया हेड कोच? सौरव गांगुली का नाम आया सामने

संबंधित समाचार