लखनऊ में मुहर्रम जुलूसः शाम सात बजे से डायवर्ट रहेंगे रूट, चौक और सआदतगंज जाने से पहले जान लें रास्ते
लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी में 15 और16 तारीख को 9वीं मुहर्रम ’शबे-आशूर’’ का जुलूस निकाला जायेगा। जुलूस नाजिम साहिब का इमामबाड़ा विक्टोरिया स्ट्रीट थाना क्षेत्र चौक से शुरू होकर अकबरीगेट, मेफेयर तिराहा, बिल्लौचपुरा तिराहा, गिरधारी सिंह इंटर काॅलेज, मंसूर नगर तिराहा, मैदान एलएच खां, कश्मीरी मोहल्ला होकर सआदतगंज थाना क्षेत्र के दरगाह हजरत अब्बास मोहल्ला रुस्तमनगर में समाप्त होगा। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया दोनों थाना क्षेत्र में जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिये शाम सात बजे से जुलूस के समापन तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों के लिये वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किये गये हैं। कोई समस्या होने पर ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर संपर्क करें।
इन रास्तों से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी
- मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा से मेफेयर तिराहा (विक्टोरिया स्ट्रीट), नक्खास नहीं जा सकेंगे।
- नक्खास तिराहे से मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा या टुड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
- मेफेयर तिराहा चौक से नक्खास, विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा सकेंगे।
- टुड़ियागंज तिराहे से नक्खास या गिरधारी सिंह इंटर काॅलेज की ओर नहीं जा सकेंगे।
- मंसूर नगर तिराहा से टुड़ियागंज या शिया यतीम खाना, टापेवाली गली की ओर नहीं जा सकेंगे।
- दरगाह हजरत अब्बास (टापेवाली गली) से शिया यतीम खाना, मंसूर नगर तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।
- लाल माधव (हैदरगंज) तिराहा से नक्खास की ओर नहीं जा सकेंगे।
- रकाबगंज पुल चौराहा से याहियागंज होते हुए नक्खास की ओर नहीं जा सकेंगे।
वैकल्पिक रास्तों से करें आवागमन
- चौक या मेडिकल काॅलेज होकर अपने गन्तव्य तक पहुंच सकेंगे।
-नादान महल रोड से रकाबगंज पुल होकर आवाजाही करें।
- कश्मीरी मोहल्ला होकर आवाजाही करें।
- बाजारखाला, लालमाधव (हैदरगंज) होकर आवाजाही करें।
- काश्मीरी मोहल्ला होकर आवाजाही करें।
- कैम्पवेल रोड, हरदोई रोड होकर आवाजाही करें।
- ऐशबाग या बुलाकी अड्डा होकर निकलें।
- मेडिकल काॅलेज या नाका होकर निकलें।
यह भी पढ़ेः उठाया गया कदीमी मेहंदी का जुलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
