Amrit vichar impact: शहर में बने जर्जर मकान को ढहाया, कभी भी हो सकता था बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के जर्जर और निष्प्रयोज्य मकानों के गिरने की संभावना बरसात में लगातार बनी हुई है। इस गंभीर विषय पर अमृत विचार अखबार ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए ईओ और तहसील की टीम ने जर्जर मकान को गिरवा दिया है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग की तरफ से जिले में लगातार अत्यधिक बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट समय-समय पर जारी किया जाता है। बीते कई दिनों से जिले में बारिश भी हो रही है, ऐसे में आपदा की घटनाएं बढ़ सकती हैं। शहर के छावनी बजार, घंटाघर और पीपल चौराहे के पास गुदड़ी मार्ग पर कई जर्जर और निष्प्रयोज्य भवन थे। यह मकान भारी बारिश में कभी भी गिर सकते थे, जिससे कई लोगों की जान भी जा सकती थी। 

4 (12)

इस खबर को अमृत विचार अखबार ने तीन दिन पूर्व प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम मोनिका रानी ने निष्प्रयोज्य भवन को गिराने के निर्देश दिए। जिस पर सदर तहसील के नायब तहसीलदार और ईओ प्रमिता सिंह की टीम ने पीपल तिराहा स्थित निष्प्रयोज्य भवन को गिरवा दिया है। ईओ ने बताया कि शहर के अन्य मकानों की जांच की जा रही है, उनपर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जरूरत पड़ने पर की जाएगी।  

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: दबंगों ने बीच सड़क ऑटो चालक को जमकर पीटा, तोड़ दी गाड़ी-पति को बचाने की गुहार लगाती रही पत्नी

संबंधित समाचार