प्रयागराज: Love marriage का सुसाइड कर पति-पत्नी ने किया the end, किराए के कमरे को लेकर हुआ था विवाद
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। शादी से पहले प्यार में साथ जीने की कसम खाने वाले जोड़े ने शादी के बाद सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। एक किराए के कमरे से जुड़ी बहस में पति-पत्नी ने ये बड़ा कदम उठा लिया। पत्नी ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर सुसाइड कर लिया, तो वहीं पति ने एक दुकान में गले में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची मेजा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नही मिला है। ये पूरी घटना रविवार की सुबह मेजा थाना के उरुवा गांव की है।
मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा गांव निवासी अरविंद शर्मा उर्फ राजन (30) पिकअप वाहन चालक था। उसकी शादी एक साल पहले दीक्षा (26) पुत्री अमरजीत निवासी उतरांव के साथ हुई थी, दोनों ने प्रेम विवाह किया था। घरवालों के मुताबिक एक हफ्ते पहले दीक्षा अपने मायके गई हुई थी। गुरुवार को अरविंद पत्नी दीक्षा को लेकर घर न आकर उरूवा चौराहे के सोनू पाण्डेय के यहां एक किराए के कमरे में ले गया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। दीक्षा चाहती थी वह अपने ससुराल में ही रहे, लेकिन अरविन्द उसे किराए के कमरे में ही रखना चाहता था, जिसको लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद रविवार सुबह दीक्षा ने अपने कमरे में सुसाइड कर लिया। अरविन्द जब लौटा तो पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिससे आहत होकर उसने भी उसी मकान में बनी एक दुकान में जाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर मेजा थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना से अरविंद के घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस के अनुसार मौत की वजह साफ नहीं है। दोनों के घरवालों को जानकारी दी गई। पुलिस ने सुसाइड नोट की तलाश किया लेकिन नहीं मिला। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है, दोनों के मोबाइल से जानकारी जुटाई जा रही है।
वर्जन-
दोनों ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी। पति घर से थोड़ी दूर पर उरुवा मे किराए का कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता था। दोनों के बीच ससुराल और किराए के कमरे मे रहने को लेकर विवाद हुआ और दम्पति ने खुदकुशी कर ली। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल जांच की जा रही है। -श्रृद्धा नरेंद्र पाण्डेय डीसीपी, यमुनानगर
ये भी पढ़ें -Auraiya Suicide: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव...माता-पिता की मौत के बाद से अकेला रहता था युवक
