उन्नाव में धूमधाम से मनाई गई भगवान जगन्नाथ जी की छठी, भंडारे का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। रविवार को राजधानी मार्ग स्थित आवा कान्टीनेंटल में भगवान जगन्नाथ जी की छठी का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के लोगों ने भगवान जगन्नाथ जी की आरती उतार कर उन्हें भोग लगाया गया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद चखा।

श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से शुक्लागंज में जगन्नाथ यात्रा निकाली गई थी। जिसके बाद रविवार को भगवान की धूमधाम से छठी मनाई गई। जहां राजधानी मार्ग स्थित रूद्र नगर स्थित आवा कान्टीनेंटल में भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें भोग लगाया गया। 

समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार जगन्नाथपुरी में आज के दिन ही भगवान अपने मूल निवासी पर लाए जाते हैं। जिसके उपरांत उनकी छठी का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर वहां विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर कमल वर्मा, संदीप पांडे, श्रीकांत पांडे, प्रमोद त्रिवेदी, प्रमोद बाजपेई, अंकुर शुक्ला, अवनीश शुक्ला, नील कमल दीक्षित, अनूप साहू, अंजनी अग्निहोत्री, आशुतोष शुक्ला, संदीप शुक्ला, प्रदीप शुक्ला समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -उपचुनाव ने बताया, लोगों का भाजपा से हो गया मोहभंग :मोहित

संबंधित समाचार