अमेठी: मोहर्रम के जुलूस के दौरान विवादास्पद नारे लगाने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
अमेठी। अमेठी जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान कथित तौर पर विवादास्पद नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के मुसाफिरखाना इलाके में रविवार को अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा जुलूस निकाला गया था। इसी जुलूस में कथित तौर पर विवादास्पद नारे लगाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है और ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बाबूगंज सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने विवादित नारे लगाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह समाज में विभाजन, तनाव उत्पन्न करने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हरकतें हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें- UP: डॉक्टर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए हैं, जुर्माना दो...London के डॉक्टर से दोस्ती के बाद ठगी, जानें- पूरा मामला
