Kanpur: साहब! पत्नी अन्य लोगों के साथ मिलकर करती प्रताड़ित... दिव्यांग पति पहुंचा जनसुनवाई केंद्र, पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिव्यांग पति पहुंचा जनसुनवाई केंद्र, पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर पुलिस आयुक्त की जनसुनवाई केंद्र में सोमवार को एक पीड़ित भिखारी पति ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से पीड़ित होकर पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने भिखारी की फरियाद सुनकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जानकारी के मुताबिक मुनवर राणा नाम का यह भिखारी अपने पैरों पर चल नहीं पता है, वह अपना भरण पोषण भीख मांग कर करता है। पीड़ित विकलांग ने बताया कि उसकी पत्नी के क्षेत्र में कुछ लोगों से अनैतिक संबंध है। जिसको लेकर वह उसे मारते पीटते है, मारपीट से उसकी गंभीर चोटें आई है।

पीड़ित भिखारी का या भी कहना है कि उसने भीख मांग कर अब तक लाखों रुपये दे चुका है, लेकिन पत्नी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में ही कुछ दबंग लोग है जो पत्नी का साथ देते हैं और उसे मारपीट कर घर से भगा देते है। पुलिस कमिश्नर ने मामले में जांच के आदेश दिए है। 

ये भी पढ़ें- UP: बर्खास्त सिपाही का चोरी करने का तरीका जानकर आप भी रह जाएंगे दंग, YouTube से देखता वीडियो, मास्क व सिर पर कैप लगाकर छिपाता पहचान...फिर

संबंधित समाचार