अमेठी: अवैध असलहे के साथ युवक की फोटो सोशल मीडिया में वायरल, जांच में जुटाी पुलिस
अमेठी। यूपी के अमेठी जनपद में तमंचे के साथ के साथ फोटो खिंचाने का शौक युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है। जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी युवकों के सिर से इसका नशा उतरने का नाम नहीं ले रहा है। अब जिले के संग्रामपुर थाना में एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें युवक कमर में तमंचा लगाए नजर आ रहा है। युवक संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर पूरे मुहिबशाह गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल फोटो का संज्ञान लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, ये पूरा मामला अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है। जहां इसी थाना क्षेत्र के केशवपुर पूरे मुहिबशाह गांव के रहने वाले गगन पटेल पुत्र सोमई वर्मा का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गगन पटेल कमर के कट्टा लगाए नजर आ रहा है।
फोटो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी सोशल मीडिया पे लिखा गया है कि गांव का रहने वाला गगन पटेल शरारती किस्म का लड़का है और तमंचा लेकर गुंडई करता है। इसके और भी साथी है, जिनके पास तमंचा और पिस्तौल है। इन लोगों को प्रशासन का कोई डर नहीं है। फिलहाल वायरल फोटो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
संग्रामपुर एसएचओ ईश नारायण मिश्र का कहना कि एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें युवक तमंचा के साथ नजर आ रहा है। अब ये तमंचा है या फिर कोई खिलौना इसकी जांच की जा रही है। थाने के दरोगा को भी मौके पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ेः ऑनलाइन उपस्थिति दीजिए, मांगों पर शासन विचार करेगा-शिक्षा महानिदेशक ने की वार्ता
