मथुरा में हाथी संरक्षण केंद्र पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.बघेल, हथिनी फूलकली, माया, लक्ष्मी और बिजली का जाना हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा/आगरा, अमृत विचार। आगरा लोकसभा से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी सिंह बघेल ने मथुरा स्थित वाइल्ड लाइफ एसओएस की ओर से संचालित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र का संक्षिप्त दौरा किया। जहां उन्होंने हथनी फूलकली, माया, लक्ष्मी, बिजली और चंचल समेत अन्य हाथियों का हाल जाना।

इस दौरान मंत्री बघेल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वाइल्ड लाइफ एसओएस द्वारा किया जा रहा यह कार्य हाथियों के संरक्षण की बेहद अनोखी पहल है, क्योंकि उन्होंने भारत का पहला हाथी बचाव केंद्र स्थापित किया, जिसमें हाथियों को अवैध कैद और सर्कस से बचा कर लाया गया है।

WhatsApp Image 2024-07-16 at 08.24.48_01388d8e

बता दें, वाइल्ड लाइफ एसओएस द्वारा संचालित हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र भारत में अपनी तरह का पहला है। जहां बचाए गए हाथियों की देखभाल के लिए विशेष सुविधाएं हैं, जिनमें हाइड्रोथेरेपी के लिए पूल भी शामिल हैं। डिजिटल एक्स-रे, पैरों की देखभाल के उपकरण और विशेष रूप से प्रशिक्षित पशु चिकित्सकों की टीम भी शामिल है। हाथी जो दीर्घकालिक बीमारियों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं, उनकी भी यहां देखभाल और इलाज किया जाता है। इस दौरान दिगम्बर सिंह धाकरे, गौरव शर्मा, नवीन गौतम, गिरीश पाठक और एस.ओ.एस के हिमांशु एवं डॉ. अनिल जांगिड साथ रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव