दिल्ली: वरिष्ठ चिकत्सिकों ने लिया सामूहिक अवकाश
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित अस्पतालों के वरिष्ठ चिकत्सिकों ने सोमवार को सामूहिक आकस्मिक अवकाश ले लिया। ऐसे में नगर निकायों द्वारा संचालित अस्पतालों में चिकत्सिकों के लंबित वेतन को लेकर संकट और गहरा सकता है क्योंकि फिलहाल कोई समाधान नजर नहीं आ रहा। म्युनिसिपल कॉरपोरेशन डॉक्टर्स एसोसिएशन (एमसीडीए) के अध्यक्ष आर …
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित अस्पतालों के वरिष्ठ चिकत्सिकों ने सोमवार को सामूहिक आकस्मिक अवकाश ले लिया। ऐसे में नगर निकायों द्वारा संचालित अस्पतालों में चिकत्सिकों के लंबित वेतन को लेकर संकट और गहरा सकता है क्योंकि फिलहाल कोई समाधान नजर नहीं आ रहा।
म्युनिसिपल कॉरपोरेशन डॉक्टर्स एसोसिएशन (एमसीडीए) के अध्यक्ष आर आर गौतम ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो कल से हम अनश्चितिकालीन हड़ताल पर जाएंगे। एमसीडीए निकाय के अस्पतालों के वरष्ठि स्थायी चिकत्सिकों का संघ है जिसकी स्थापना 1974 में हुई थी और उसके करीब 1200 सदस्य हैं। इसमें दो अन्य नगर निगमों द्वारा संचालित अस्पतालों के चिकत्सिक भी शामिल हैं।
एमसीडीए ने शनिवार को धमकी दी थी कि अगर पिछले तीन महीने का बकाया वेतन जारी नहीं किया गया तो उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) अस्पतालों के उसके सदस्य सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेंगे। उसने कहा था कि संघ ने पहले ही संबंधित अधिकारियों को मुद्दे के समाधान और वेतन के भुगतान के लिये पर्याप्त समय दिया था, लेकिन उन्होंने समस्या के समाधान के लिये कुछ भी नहीं किया और इसके बजाय वे चिकत्सिकों की पीड़ा से बल्किुल भी प्रभावित नहीं दिखे।
संस्था ने हाल में एक बयान जारी कर अपने बकाए वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हिंदूराव अस्पताल और कस्तूरबा अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ एकजुटता व्यक्त की थी। दोनों ही अस्पताल एनडीएमसी द्वारा संचालित किये जाते हैं। एमसीडीए ने हाल में 19 अक्टूबर से अनश्चितिकालीन हड़ताल की धमकी दी थी लेकिन जनहित में हड़ताल का फैसला टालने का फैसला किया।
