प्रयागराज: महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी सपा महिला सभा, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
प्रयागराज, अमृत विचार। अबकी बार दाल 200 रुपए पार, बहुत हुई महंगाई की मार - कुछ तो शर्म करो सरकार, 200 रुपये से अधिक दाल, जनता का बुरा हाल। ऐसी नारेबाजी के साथ महंगाई के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष (गंगापार) प्रतिमा रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
हाथों में बैनर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर महिलाओं ने कहा इस सरकार में मंहगाई ने कमर तोड़ दी है। प्रतिमा रावत ने कहा कि महंगाई की मार सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ी है। रसोई के सामानो के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता इसका जवाब 2027 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में जरूर देगी। उन्होंने कहा, इस सरकार में मंहगाई इतनी है कि आम आदमी की थाली से सादा भोजन गायब हो चुका है। प्रीति श्रीवास्तव ने कहा इस सरकार में गरीब जनता जी नहीं पा रही है। किसी का विकास नहीं हो रहा है, विकास सिर्फ अडानी और अंबानी का दिख रहा है।
ये भी पढ़ें -सीतापुर में बाढ़ से उफनाई किवानी नदी में डूबी विवाहिता, तलाश जारी
