Unnao Murder: पति ने चाकू से गोद कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में हत्या की वारदात से फैली सनसनी

उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा में पति पत्नी के बीच हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी पर चाकू से हमला बोल दिया। चीख सुन पड़ोसी दौड़े और पुलिस को घटना की सूचना दी। महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा मोहल्ला निवासी अमित श्रीवास्तव उर्फ पिंटू लाला मंगलवार रात अपने घर था। तभी किसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी पत्नी रजनी से कहासुनी हो गई। इसी में बात इतनी बढ़ गया कि अमित रसोई में रखी चाकू उठा कर लाया और पत्नी रजनी के गले पर हमला कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर एसएचओ प्रमोद कुमार मिश्र फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायल महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है उसकी शादी 12 वर्ष पहले हुई थी और रजनी के एक आठ साल का बेटा भी है।

पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। एसएचओ ने बताया कि पति ने पत्नी से विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी है। जांच के बाद शव मोर्चरी भेज दिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार