Auraiya News: लेखपाल ने आत्महत्या का किया प्रयास...ट्रेन के इंजन में फंस गए, हालत गंभीर, आउटर पर रोकी गई दो अन्य ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में लेखपाल ने आत्महत्या का प्रयास किया

औरैया, अमृत विचार। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को लेखपाल ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। वह एक्सप्रेस के इंजन में लटक गए और लोको पायलट ने आनन-फानन में ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दी। लेखपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक होने पर सैफई रेफर कर दिया गया।

बिधूना निवासी चन्द्र पाल ऐरवाकटरा क्षेत्र में लेखपाल के पद पर तैनात है। बुधवार को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर कानपुर की ओर से अप लाइन पर वडोदरा स्पेशल एक्सप्रेस संख्या 03109 ट्रेन आ रही थी। इसमें लेखपाल इटावा जाने वाली मेमो का इंतजार कर रहे थे तभी लेखपाल ने एक्सप्रेस ट्रेन को आते देख ट्रैक पर हाथ जोड़कर खड़े हो गए लेकिन लोको पायलट ने ट्रेन का हॉर्न भी बजाया तब तक लेखपाल ट्रेन के इंजन में फंस गए।

लोको पायलट ने ट्रेन रोकी तब देखा कि एक व्यक्ति ट्रेन में फंस गया और पैर रगड़ने से हालत गंभीर हो गई। कई दिनों से अप लाइन पर 30 का कॉशन लगा होने के कारण ट्रेन धीमी गति चलाई जा रही। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। 

आरपीएफ और लोको पायलट ने इंजन से व्यक्ति को निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया। वहीं ट्रेन 22 मिनट तक खड़ी रही व्यक्ति को निकालने के बाद ट्रेन को गंतव्य को रवाना की गई। वहीं आ रही मालगाड़ी और टाटा नई दिल्ली को आऊटर पर रोका गया।

ये भी पढ़ें- UP: घर में बज रही थी शहनाई, अचानक छा गया मातम, रुला देगी आपको भी कानपुर की यह घटना

संबंधित समाचार