बहराइच में नहीं थम रहे Leopard Attack, बाइक सवारों पर गांव में घुसकर झपटा-मुश्किल से बची जान
मटेरा/ बहराइच, अमृत विचार। नानपारा रेंज में लगातार तेंदुए के हमलों से लोग दहशत में हैं। ताजा घटना रेंज के मदारगढ़ी गांव के निकट हुई है, जहां बाइक सवार तीन लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में तीनों लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। हमला करने के बाद तेंदुआ तेजी से जंगल में भाग गया। घायलों का इलाज जारी है।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के शंकरपुर मदारगढ़ी गांव में तेंदुआ घुस गया। इसी दौरान उसने सामने से जा रहे बाइक सवार मटेरा निवासी अन्नू सिंह (50), निहालपुरवा मोनू सिंह (25) और रिंकू सिंह पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में तीनों घायल हो गए। हमले में घायल अन्नू सिंह ने बताया कि चलती बाइक पर तेंदुआ हम पर झपटा, इससे पहले कि हम कुछ समझ पाते उसने काटना और पंजे मारना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से हमारी जान बची है। इस घटना के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों से तेंदुए को लेकर जानकारी जुटाई।
ये भी पढ़ें -फर्जीवाड़ा: नाबालिग के साथ पेड़ पौधे भी मनरेगा में कर रहे काम!...ऑनलाइन हाजिरी में सामने आया सच
