बहराइच में ताजियादारों ने किया प्रदर्शन, फोटो लेने और छेड़खानी के बाद जमीन पर रख दिए ताजिए 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज, बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को ताजिया देख रही एक लड़की की कुछ लोगों ने फोटो ली और उससे छेड़खानी भी की। इसको लेकर लड़की की मां ने जब विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया। इस बात से ताजियादार नाराज हो गए। उन्होंने ताजियों को जमीन पर रख दिया और प्रदर्शन करने लगे। मौके पर बवाल बढ़ता देख पुलिस पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेते हुए ताजियादारों को समझाया। जिसके बाद ताजिया कर्बला के लिए रवाना हुए।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गंडारा बाजार में बुधवार को ताजिया का जुलूस निकल रहा था। आरोप है कि भीड़ में शामिल दो लोगों ने एक लड़की से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लड़की की मां को अपशब्द कहते हुए धमकी दी। ऐसे में ताजिया के जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। वो घटना मे शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना से गण्डारा बाजार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 

9 (16)

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम पंकज दीक्षित, सीओ रूपेंद्र गौड, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा ताजियादारों को समझाया। ताजियादार दोषी लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने तत्काल दो लड़को को हिरासत मे लिया। तब जाकर ताजियादार काफी मान मनौव्वल के बाद ताजिया दफनाने के लिए तैयार हुए। एसडीएम पंकज दीक्षित ने बताया कि घटना के दो आरोपियो को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। ताजियादारो को समझा-बुझाकर मामले को सुलझा दिया गया है। आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालो के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में नहीं थम रहे Leopard Attack, बाइक सवारों पर गांव में घुसकर झपटा-मुश्किल से बची जान

संबंधित समाचार