कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ को बताया ‘मानसिक रूप से दरिद्र’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदौर। भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की विवादास्पद टिप्पणी की पृष्ठभूमि में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने 73 वर्षीय कांग्रेस नेता को सोमवार को “मानसिक रूप से दरद्रि” बताया। उन्होंने दावा किया कि उनकी शब्दों की दरद्रिता से सूबे की सियासी साख खराब हुई है। विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा, …

इंदौर। भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की विवादास्पद टिप्पणी की पृष्ठभूमि में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने 73 वर्षीय कांग्रेस नेता को सोमवार को “मानसिक रूप से दरद्रि” बताया। उन्होंने दावा किया कि उनकी शब्दों की दरद्रिता से सूबे की सियासी साख खराब हुई है।

विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा, “कमलनाथ के पास बहुत सारी संपत्ति है, करोड़ों रुपये हैं, पर वह मानसिक रूप से दरद्रि हैं। जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से दरद्रि होता है, तो उसकी शब्दों की दरद्रिता सामने आती है।” उन्होंने इमरती देवी पर कमलनाथ की विवादास्पद टप्पिणी को लेकर कहा, “कमलनाथ ने जिस तरह शब्दों की दरद्रिता दिखाई है, उससे मध्यप्रदेश की राजनीतिक प्रतिष्ठा खराब हुई है।”

सूबे के कांग्रेस विधायकों का इस पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी रहने पर विजयवर्गीय ने दावा किया कि कांग्रेस का राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं का विश्वास खो चुका है। उन्होंने कहा, “अब भी बहुत सारे लोग, खासकर युवा नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आना चाहते हैं क्योंकि वे अपने सियासी भवष्यि के मद्देनजर खुद को कांग्रेस में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।”

विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, “वे (कांग्रेस नेता) अपने विधायकों को खुद संभाल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें दूसरों पर आरोप नहीं लगाने चाहिए।” उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस नेता बोल रहे हैं कि उनके कार्यकर्ता बिक रहे हैं, तो ऐसा कहकर वे अपने कार्यकर्ताओं का ही अपमान कर रहे हैं।”

संबंधित समाचार