प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए पति Nick Jonas, शेयर की एक्ट्रेस की तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिानेत्री प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर उनके पति सिंगर निक जोनास ने खास अंदाज में बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा आज 42 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे पर हर कोई खास अंदाज में बधाई दे रहा है। अब उनके पति निक जोनस ने भी सोशल मीडिया पर प्रियंका की तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपनी पत्नी प्रियंका के लिए एक खास नोट भी लिखा है। 

Preview

निक जोनास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा की चार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में प्रियंका पुल के अंदर अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में निक और प्रियंका एक दूसरे को किस कर रहा है।

Preview

तीसरी तस्वीर में प्रियंका बैंच पर बैठकर ग्रीन ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं और लास्ट फोटो में निक-प्रियंका बीच के पास पोज दे रहे हैं।

Preview

इन फोटो को शेयर करते हुए निक जोनास ने कैप्शन में लिखा है कि आप वो महिला हैं, जिसे पाकर मैं खुद को लकी मानता हूं। जन्मदिन मुबारक हो, माई लव।

Preview

ये भी पढ़ें : Birthday Priyanka Chopra : 42 वर्ष की हुईं प्रियंका चोपड़ा, इन पुरस्कारों से हो चुकी हैं सम्मानित

 

संबंधित समाचार