Video Gonda train accident : SDRF-NDRF की टीमें पहुंची गोंडा, बंद हुआ लखनऊ-गोरखपुर रेल रुट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/ गोंडा, अमृत विचार। गोंडा में बड़ा रेल हादसा हुआ है, पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के चार से पांच डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे के बाद लखनऊ से गोरखपुर के रुट को बंद कर दिया गया है। सीपीआरओ के अनुसार एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुँच गई हैं। मौके पर राहत बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि सात यात्री घायल हुए हैं।  

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के डिरेल होने के बाद रेल यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

लखनऊ- 8957409292
गोंडा- 8957400965
सीवान-9026624251
देवरिया (DEOS) -8303098950

ये भी पढ़ें -गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियां पलटीं...चार की मौत, कई घायल...देखें VIDEO

संबंधित समाचार