Banda: रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा...अबू धाबी में फंसी युवती के लिए ये मांग की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। जिले में गुरुवार को रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट में पहुंच राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने मांग कि दुबई के अबू धाबी में फंसी युवती फांसी की सजा के दिन गिन रही है, उन्होंने भारत सरकार से उचित न्यायिक जांच कर वास्तविक दोषियों के खिलाफ शक्ति कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाएं जिससे युवती को फांसी ना हो।

रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष ने बताया कि गोयरा मोगली की निवासी शहजादी खान जो बीते कुछ वर्षों से इंटरनेट के माध्यम से अपने इंटरनेट साथी के साथ आगरा और आगरा से दुबई गई थी उसे पर उसके बच्चे की हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई हैं। 

मतौंध थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसकी विवेचना सही कर कर उचित निर्णय और न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए, और जो भी इस कृत्य में शामिल है उसे पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दंड दिया जाएं। 

रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिजवान अली ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कर फांसी की सजा को सबको कर अपने वतन वापसी का पूरा प्रयास कर वास्तविक देशों के खिलाफ शक्ति से सत्य कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनर्वत्ती हो सके।

ये भी पढ़ें- Kanpur: केस्को बाबू हुए सस्पेंड, अटैच किए गए दो जेई; संविदा कर्मचारी के घर से बिजली के मीटर मिलने पर हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार