Gonda Train Accident: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे पर बोले अजय राय- रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Train Accident। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार दोपहर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गई। जिसमें चार यात्रियों की मौत बताई जा रही है। जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान सामने आया है। 

उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे बड़ा अगर कोई दोषी है तो रेल मंत्री हैं। रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उनके मंत्री रहते कितने रेल हादसे हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह जांच का विषय है। ट्रेन से जुड़ी कई घटनाएं हो चुकी हैं और लगातार ट्रेन हादसे हो रहे हैं, जिसमें लोगों की जानें जा रही हैं। सरकार से उन्होंने मांग की है कि ट्रेन हादसे में शिकार परिवारों को कम से कम 50-50 लाख का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की चार बोगियां पलटीं...चार की मौत, कई घायल...देखें VIDEO 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता