Share Market: शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए, लेकिन वे बढ़त बरकरार रखने में विफल रहे और बाद में वैश्विक बाजारों से कमजोर रुझान के कारण गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 81,587.76 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, लेकिन यह इस गति को आगे जारी नहीं रख सका और 166.93 अंक गिरकर 81,176.53 अंक पर आ गया।

एनएसई निफ्टी भी शुरुआती कारोबार के दौरान 24,854.80 के अपने नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचने के बाद 73.1 अंक गिरकर 24,727.75 पर आ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की तेजी आई है।

कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सात प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,368 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि के अपने अनुमान को भी बढ़ा दिया है। इससे आईटी क्षेत्र में सुधार का संकेत मिलता है। एशियन पेंट्स, आईटीसी, नेस्ले और अदानी पोर्ट्स के शेयर भी लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.76 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,483.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

यह भी पढ़ें:-ये भी पढ़ें- नीट यूजी 2024: सभी परीक्षा केंद्रों के अलग-अलग परिणाम शनिवार तक घोषित करे NTA- सुप्रीम कोर्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात