मुंबई में भारी बारिश से रेल और परिवहन सेवाएं बाधित, सड़कों और रेलवे ट्रैक पर हुआ जलभराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण रेल और बस सेवाएं प्रभावित हो गईं जिससे दफ्तर जाने वाले कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कुछ सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया, जिससे परिवहन सेवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई। यात्रियों ने बताया कि उपनगरीय रेल सेवाएं कम से कम 15 से 20 मिनट के विलंब से चल रही हैं। 

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और समुद्र में उठी ऊंची लहरों के कारण हार्बर लाइन पर चूना भट्टी में रेल की पटरियों पर पानी भर गया। समुद्र में उठी ऊंची लहरों और भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एक रेलगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर रेल सेवाएं विलंब से चल रही हैं। पश्चिमी रेलवे ने दावा किया कि उसकी उपनगरीय रेल सेवाओं का संचालन ‘‘सुचारू’’ है। सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान मुंबई के द्वीप शहर में औसतन 78 मिलीमीटर बारिश हुई। 

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि पूर्वी मुंबई में औसतन 57 मिलीमीटर और पश्चिमी मुंबई में 67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने शहर में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

ये भी पढे़ं :अनिल हत्याकांड: पीतल कारोबारी की पत्नी के तांत्रिक प्रेमी को भी पुलिस ने दबोचा, सोते समय चाकू से गोदकर की थी हत्या 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता