बहराइच: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, रामगांव थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
बहराइच, अमृत विचार। जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में गुरवार देर रात एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रानीपुर थाना अंतर्गत हरिहरपुर गुलरा गांव निवासी अनिल कुमार (24) पुत्र हृदयराम बाइक से घर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान जब वह नानपारा बाईपास की तरफ जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने युवक को राम गांव थाना क्षेत्र के राजापुर मोड़ के निकट पीछे से ठोकर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।
ये भी पढे़ं :अनिल हत्याकांड: पीतल कारोबारी की पत्नी के तांत्रिक प्रेमी को भी पुलिस ने दबोचा, सोते समय चाकू से गोदकर की थी हत्या
