अयोध्या: प्रयागराज कुंभ में करोड़ों भक्त करेंगे शाही स्नान, 100 कमरों का बनेगा गंगा भवन- महंत मुरलीधर दास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या धाम निर्वाणी अखाड़े के नव निर्वाचित महंत मुरली दास महराज आगामी 2025 में  प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले की तैयारी सम्बन्धित बैठक की। जिसके बाद अपने सहयोगी महा सचिव महंत नन्द राम दास व महंत सत्यदेव दास के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास महराज के आवास पर पहुंचे। जहां संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास महराज व सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास व नागाओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2024-07-19 at 17.55.51_f1aade94 

इस मौके पर निर्वाणी आणि अखाड़े के महंत मुरली दास महराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार प्रयागराज कुम्भ मेले में लगभग करोड़ से अधिक भक्त साही स्नान करेंगें और अभी प्रयागराज में गंगा भवन अभी मात्र 16 कमरे है जो अब 100 कमरों का वातानुकूलित होगा जिसका निर्माण जल्द शुरू हो जायेगा और इसी तरह नासिक उज्जैन हरिद्वार में भी कुंभ मेले की दृष्टि से वहां भी 100 कमरों का निर्माण होगा प्रशासन से मांग की गई है।

WhatsApp Image 2024-07-19 at 17.55.47_7436db59

जो बजट कुंभ मेले का पहले से है उसे बढ़ा कर दुगना किया जाए, जिससे और बेहतर व्यवस्था कुंभ मेले में की जा सके। वहीं संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास महराज ने बताया कि निर्वाणी, निर्मोही और दिंगम्बर अखाड़े के पास कुल 1100 खालसे है इसके लिए जमीन की व्यवस्था भी अखाड़ा ही करेगा। इस स्वागत समारोह में खासतौर पर महंत माधव दास महराज गद्दीनशीन प्रेम दास महराज के उत्तराधिकारी डॉ महेश दास व राजेश पहलवान आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें- अयोध्या: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन प्रभावित 

संबंधित समाचार