शाहजहांपुर: नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को सुलाया, प्रेमी के साथ हुई फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खाने में मिला दी थी नींद की गोलियां, सुबह जागने पर हुई जानकारी

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर में एक युवती ने खाने में नींद की गोलियां मिलाकर परिवार वालों को खाना खिला दिया। परिवार वालों को नींद आ जाने पर युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार वालों को सुबह नींद खुलने पर पता चला। वह अपने साथ जेवर और नकदी भी ले गई। 

सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि 16 जुलाई की रात उसकी 21 वर्षीय पुत्री ने रात में नौ बजे खाना बनाया और सभी को खाना खिला दिया। उसकी बेटी एक कमरे में सोने के लिए चली गयी। महिला अगले दिन सुबह चार बजे उठी तो देखा कि उसकी पुत्री कमरे में नहीं है और मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। उसको तलाश किया तो पता नहीं चला। अगले दिन महिला को पता चाला कि मोहल्ले का सुमित नामक युवक उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। उसकी बेटी घर से 20 हजार रुपये तथा दो जोड़ी सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, सोने की चेन, तीन सोने की अंगुठी ले गयी है। 

महिला ने बताया कि खाना खाने के बाद सभी को नींद आ गयी थी। उसे शक है कि आरोपी ने उसकी बेटी को नींद की गोलियां लाकर दी और बेटी ने खाने में गोलियां मिलाकर सभी को खाना खिला दिया। प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: चेयरमैन और ईओ से खफा सभासदों ने बैठक का किया बहिष्कार, नगर पंचायत कार्यालय गेट पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार