बरेली: लेटलतीफ रेलवे की एक घंटे पहले पहुंची ट्रेन
बरेली, अमृत विचार। जयनगर से दिल्ली जाने वाली 04091 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले जंक्शन पर पहुंच गई। इसकी वजह से ट्रेन को क्लीयर लाइन का सिग्नल नहीं दिया गया। एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। हालांकि, निर्धारित समय से उसे रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह …
बरेली, अमृत विचार। जयनगर से दिल्ली जाने वाली 04091 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले जंक्शन पर पहुंच गई। इसकी वजह से ट्रेन को क्लीयर लाइन का सिग्नल नहीं दिया गया। एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। हालांकि, निर्धारित समय से उसे रवाना कर दिया गया।
स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि जयनगर से चलकर दिल्ली जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को बरेली जंक्शन पर दोपहर 1:40 बजे पहुंचना था मगर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से पहले ही 12:48 बजे जंक्शन पर पहुंच गई। इसकी वजह से इसे प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन को जंक्शन से 1:42 बजे रवाना किया गया। करीब एक घंटे तक ट्रेन के खड़े रहने से यात्रियों को भी अच्छ खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
