प्रतापगढ़ : राजा भैया की पत्नी ने फिर किया ट्वीट ...नारी बन जाती चंडी,जब सम्मान पर उठे सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंडा प्रतापगढ़ अमृत विचार :  जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया व उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह का विवाद चर्चा का विषय बन गया है। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद मामला चर्चा में आया था। भानवी कुमारी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोर्ट पहुंची थी।

राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने गुरुवार को लड़ाई जारी रखने की एक पोस्ट एक्स पर अपलोड की थी। शुक्रवार को एक और पोस्ट ने सरगर्मी बढ़ा दी है। भानवी कुमारी ने गुरुवार को एक्स पर लिखा था कि.....कभी- कभी सोचती हूँ जब रियासत , राजघरानों से संबंधित महिलाओं को अपने सम्मान, गरिमा की रक्षा के लिए इतना संघर्ष करना पड़ता है।

एक्स

सरकार से याचना करनी पड़ती है और एक आईओ भी किसी की शह पर धमकी भरी भाषा में बात कर सकता है तो आम महिलाओं के साथ क्या होता होगा। अपनी व्यक्तिगत लड़ाई मैं ज़रूर लड़ूंगी, लेकिन महिला हितों के लिए बड़ी लड़ाई का भी संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरूंगी। उचित समय का इंतज़ार कीजिए। शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा .....नारी है सहज, सरल, रखती सबका ख़्याल। बन जाती चंडी वही, जब सम्मान पर उठे सवाल। इसी भाव के साथ … न रुकना है न थकना है । चलना है बस चलना है।

रघुराज और पत्नी भानवी का चल रहा तलाक का केस

 कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के परिवार की कलह फरवरी 2023 में सामने आई थी। अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ भानवी ने दिल्ली में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद सामने आया कि दिल्ली की साकेत कोर्ट में भानवी कुमारी ने राजा भैया से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की है। हालांकि कोर्ट में दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा है।

यह भी पढ़ें:- मुहर्रम के जुलूस में तैनात नौ पुलिसकर्मी ड्यूटी पर चलाते रहे मोबाइल 

संबंधित समाचार