लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: झोपड़ी में घुसा बेकाबू ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बीबीडी यूनिवर्सिटी के पास भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतक परिवार बाराबंकी का रहने वाला बताया जा रहे है। मृतकों में पति, पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, एक अनियंत्रित ट्रक बेकाबू होकर झोपड़ी में जा घुसा। उसमें सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सात वर्षीया बच्ची बच गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक और क्लीनर को पकड़ लिया गया है।

ये भी पढ़ें-दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा, बोलीं- संगठन सरकार से बड़ा है

संबंधित समाचार