चीन में बारिश ने मचाई तबाही, पुल ढहने से 11 लोगों की मौत...बचाव अभियान जारी 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

बीजिंग। बारिश के कारण चीन के शांक्शी प्रांत में अचानक आई बाढ़ के कारण राजमार्ग पर बना पुल आंशिक रूप से ढह गया और कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर में प्रांतीय प्रचार विभाग के हवाले से बताया गया है कि शेंगलू शहर की झाशुई काउंटी में स्थित पुल शुक्रवार शाम अचानक बारिश और बाढ़ आने के बाद ढह गया। 

खबर में कहा गया है कि शनिवार सुबह तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। खबर के अनुसार, बचाव दलों ने नदी में गिरे पांच वाहन बरामद कर लिए हैं और बचाव कार्य जारी है। खबर में कहा गया है कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पुल गिरने के बाद लोगों की जान और संपत्ति को बचाने के लिए हर संभव बचाव व राहत प्रयास करने का निर्देश दिया है।

बाढ़ और भूस्खलन में 5 लोगों की गई जान
शुक्रवार को सरकारी मीडिया ने बताया कि शानक्सी के बाओजी शहर में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और आठ लापता हैं। उत्तरी और मध्य चीन के बड़े हिस्से में मंगलवार से बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ आ गई है और काफी क्षति हुई है। 

ये भी पढ़ें : यूक्रेन की मदद से पीछे हटा अमेरिका, तो अन्य देश जारी रखेंगे सैन्य सहायता...जानें ऐसे क्यों बोले एंटनी ब्लिंकन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि: तंजानिया के शोधार्थी को भारत-तंजानिया माध्यमिक शिक्षा पर रिसर्च के लिए मिली पहली अंतरराष्ट्रीय PhD
Bhatkhande Sanskriti Vishwavidyalaya: संजू का तबला, हरिहरन की गायकी और शोवना नारायण का कथक रहा आकर्षण
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह धूमधाम से समाप्त: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा – “विश्व का पथ-प्रदर्शक है यह संस्थान”
पर्यावरणविदों ने कहा पशु हमारे प्रथम आदर्श और शिक्षक रहे हैं... नेशनल पीजी में हुआ जलवायु परिवर्तन पर मंथन
भविष्य आईटी का है, तकनीकी स्किल्स बढ़ाएं नहीं तो पीछे रह जाएंगे: डॉ. आशीष गोयल