Kanpur News: सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से खाली कराया सरकारी आवास...हरबंश मोहाल में अधिकारियों के सामने पुलिस से भिड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

14 वर्षों से अवैध तरीके और सेवानिवृत्ति के 7 साल बाद भी डटे थे सरकारी आवास में

कानपुर, अमृत विचार। हरबंश मोहाल थाने के सरकारी आवास में 14 वर्ष से अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सत्यनारायन शुक्ला से सरकारी आवास खाली कराया गया। इसके पहले उन्हें कई बार नोटिस दिया जा चुका था, उन पर 44 लाख 47 हजार 800 रुपये किराया बाकी हो गया था। 

जब पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आवास खाली कराने पहुंचे तो उन्हें सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर का विरोध झेलना पड़ा। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने जमकर हंगामा किया लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी और आवास खाली करा लिया। 

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सेनानिवृत्त इंस्पेक्टर सत्यनारायण शुक्ला को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद नियमानुसार शुक्रवार को एसीपी कैंट अंजलि विश्वकर्मा, एसीपी कलक्टरगंज मो मोहसिन और एसीएम-4 की मौजूदगी में कब्जा खाली कराया गया। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सत्यनारायण शुक्ला पर 44 लाख 47 हजार 800 रुपये का बकाया निकला है। पुलिस इसे विभाग के नियमों के अनुसार वसूल करेगी मुख्यालय से लिखापढ़ी कराई गई है।

140 पुलिसकर्मियों को जारी किया नोटिस

पुलिस लाइन के 14 और शहर के सभी थानों में बने 126 आवासों पर जिले से बाहर तैनात और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इसकी वजह से दूसरे जिलों से आए पुलिस कर्मियों के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई किराए पर तो कोई रिश्तेदारों के घर डेरा जमाए हुए हैं।

दूसरे जिलों से आए पुलिस कर्मियों ने जब आवास की मांग की तो आवास खाली न होने की बात कही गई। कुछ समय पहले एडिशनल सीपी मुख्यालय एवं क्राइम विपिन मिश्ना ने इसकी समीक्षा की तो पता चला कि बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी अवैध रूप से सरकारी आवासों पर कब्जा किए हैं। जिसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

ये भी पढ़ें- Kanpur: सीबीसीआईडी दफ्तर वाली जमीन पर नूरी शौकत का दावा निकला झूठा...गैंगस्टर एक्ट में हुई थी सीज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका