बरेली: चेतावनी के बाद भी नहीं जमा किया बिल, कटे कनेक्शन
बरेली, अमृत विचार। बिजली बिल जमा न करने वालों के खिलाफ सोमवार को कुतुबखाना क्षेत्र में अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। चेतावनी देने के तीन दिन बाद भी बिल जमा नहीं करने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अब बकाया बिल के साथ जुर्माना राशि जमा करने के बाद उनका कनेक्शन काटा …
बरेली, अमृत विचार। बिजली बिल जमा न करने वालों के खिलाफ सोमवार को कुतुबखाना क्षेत्र में अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। चेतावनी देने के तीन दिन बाद भी बिल जमा नहीं करने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अब बकाया बिल के साथ जुर्माना राशि जमा करने के बाद उनका कनेक्शन काटा जाएगा। बिजली विभाग के अभियान से बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। बिजली विभाग द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बाद भी हजारों उपभोक्ताओं ने अपना बिजली का बिल जमा नहीं किया।
उसके बाद मजबूरी में सोमवार को बिल जमा न करने वाले करीब करीब 500 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। शहर में करीब 30 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर 54 करोड़ रूपए का बिल बकाया है। अधिकारियों ने 10 हजार रुपये से ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके बाद 10 हजार के बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर तीन दिन में बकाया बिल जमा करने के लिए कहा था। मगर तीन दिन बीत जाने के बाद भी उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया।
सोमवार को एसडीओ कुतुबखाना गौरव शर्मा आलाहजरत, सरायखाम, कमल टॉकीज, सिविल लाइंस, बासमंडी, रोडवेज, सिकलापुर समेत अन्य जगह पर टीम बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के दरवाजे पर पहुंचकर उनके कनेक्शन काट दिए। शहर अधीक्षण अभियंता नंद किशोर मिश्र ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए है। उनसे बकाया बिल के साथ 600 रुपए का जुर्माना भी वसूला जाएगा। उसके बाद ही उनका कनेक्शन जोड़ा जाएगा। बकाया बिल वसूली को लेकर अभियान आगे भी चलता रहेगा।
