बरेली: एक ही परिवार के तीन लोग समेत 40 संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार महानगर के एक परिवार के तीन सदस्य, सदर बाजार कैंट से दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। वहीं, मेवात में दो, आलमगिरीगंज स्थित घी मंडी में संक्रमित निकले हैं। …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार महानगर के एक परिवार के तीन सदस्य, सदर बाजार कैंट से दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। वहीं, मेवात में दो, आलमगिरीगंज स्थित घी मंडी में संक्रमित निकले हैं। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, आईवीआरआई से हुई जांच में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 लोगों की सूची जारी की गई। जबकि कुल 40 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
लमकन, खेड़ा, महानगर, भोजीपुरा, सदर बाजार, आशा पुरम, राजपुरा माफी, मुडिया अहमद, जेल रोड, आलमगिरीगंज, शाक्ति नगर, इज्जतनगर, गंगापुर, नबावगंज, मेवात, शिवपुरी, राजेन्द्र नगर, संजय नगर, दोहना, जिला जेल में संक्रमित निकले हैं।
