बदायूं: हाइवे पर 'शराब की मची लूट'!...पेटियां उठाकर ले जाने की लगी होड़, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बरेली-मथुरा हाइवे के मलगांव रेलवे क्रासिंग के पास देसी शराब की पेटियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होने की बात कही जा रही है। 

दरअसल, हादसा बरेली-मथुरा राजमार्ग पर थाना बिनावर क्षेत्र के मलगांव रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे हुआ। एक ट्रक बरेली के सीबीगंज से देसी शराब की पेटियां लेकर बदायूं की ओर आ रहा था। क्रासिंग के पास आने पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भरीं 1400 शराब की पेटियां खंती में बिखर गईं।

WhatsApp Image 2024-07-23 at 11.57.28_f61c1936
हादसे के बाद लोगों के पेटियां उठाकर ले जाने पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी।

 

हादसे के बाद राजमार्ग से गुजर रहे कुछ लोग शराब की पेटियां उठाकर ले गए। सूचना मिलने पर थाना बिनावर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को दूर हटाया। साथ ही केबिन में फंसे चालक बरेली के मोहल्ला उमरिया सैदपुर निवासी अनस मियां को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

बताया जा रहा है शराब बरेली के सीबीगंज स्थित सीएल टू गोदाम से बदायूं लाई जा रही थी। वहीं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पुलिस ने शराब की पेटियां आबकारी विभाग को सौंप दी हैं।

संबंधित समाचार