Unnao Crime: बाइक सवार बदमाशों ने कैफे संचालक से लूटी डेढ़ लाख की नगदी...सिर पर वारकर हो गए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी समेत आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल

उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा के पास एक कैफे संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सिर पर वार कर डेढ़ लाख रुपये नगदी लूट ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। लूट की घटना की जानकारी पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की है। 

थाना अचलगंज क्षेत्र के हुलास खेड़ा गांव निवासी शिवम वर्मा पुत्र बुद्धि लाल का इंटरनेट कैफे हैं। सोमवार देर रात वह कैफे को बंद करने के बाद अपनी अपाचे बाइक से हुलास खेड़ा घर जा रहा था। इस दौरान वह सदर कोतवाली क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पास पहुंचा ही था कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया गया और सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। 

घटना के बाद बाइक सवार बैग में रखे डेढ़ लाख रुपये और कुछ जरूरी कागजात छीनकर मौके से भाग निकले।  लूट की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शिवम वर्मा से घटना की जानकारी ली। 

सूचना पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, सीओ सिटी सोनम सिंह समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल से घटना की विस्तृत जानकारी लेने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से जांच पड़ताल की। एसपी ने लूट की घटना का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस के नेतृत्व में टीम का गठन किया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: खेल विभाग ने UPCA पर बकाये का बाउंसर मारा...ग्रीनपार्क में 27 सितंबर को इनके बीच खेला जाना है मैच

संबंधित समाचार