लखनऊ: मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसे में पांच लोग घायल
लखनऊ। गाज़ीपुर क्षेत्र के लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास एक अनियंत्रित कार मेट्रो स्टेशन के खंभे से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार भी उससे टकरा गई। इससे दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए, वहीं मेट्रो स्टेशन का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें …
लखनऊ। गाज़ीपुर क्षेत्र के लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास एक अनियंत्रित कार मेट्रो स्टेशन के खंभे से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार भी उससे टकरा गई। इससे दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए, वहीं मेट्रो स्टेशन का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
