कासगंज: पंजाब की महिला को भगा ले गया युवक, अब शादी से कर रहा है इंकार...जानें मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला ने विषाक्त खाकर दी जान देने की कोशिश, एफआईआर दर्ज 

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में एक महिला ने ससुराल के ही मुस्लिम समाज के युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने और अब शादी से इंकार करने का आरोप लगाया है। साथ ही विषाक्त खाकर जान देने की कोशिश की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का भरोसा देते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला के हाई वोल्टेज ड्रामा से पुलिस महकमें में खलबली मची हुई है।

घटना मंगलवार की है। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के जालंधर के रहने वाली है। उसकी शादी सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हुई थी। शादी के डेढ़ माह बाद गांव का ही मुस्लिम समाज का अरबाज उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया और शादी का भरोसा दिया। फिर नोएडा में उसे अपने साथ रखा और कुछ दिन साथ रखने के बाद उसे घर से निकाल दिया। अब शादी से इंकार कर रहा है। 

महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है और उसका उत्पीड़न किया गया है। इसी आरोप के साथ महिला ने विषाक्त का सेवन कर जान देने की कोशिश की है। महिला थाने पहुंची और हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

हालांकि, अरबाज अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी देर रात तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। इतना अवश्य रहा कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर घटना की पुष्टि कर दी। देर रात लगातार सवाल पूछे जाने पर सीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए अपना वर्जन दिया, जिसमें उन्होंने महिला द्वारा विषाक्त खाकर जान देने के प्रयास की बात की पुष्टि की है। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।

महिला को अस्पताल से किया गया रेफर 
आरोप लगाने वाली महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है है। वहां उसका उपचार चल रहा है।

क्या बोले सीओ
सीओ विजय राना ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी सच्चाई होगी उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कासगंज: उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से हो रहे सराबोर, बढ़ रहीं मौसमी बीमारियां

संबंधित समाचार