आज का राशिफल। 24 जुलाई, 2024

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज जॉब में मनोनुकूल कार्यभार मिलने से उत्साहित रहेंगे। घर के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होने की संभावना बन रही है।

वृष

आज अपने काम की चुनौतियों और कमजोरियों को लेकर गंभीर रहेंगे। नए उद्यम की शुरुआत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग उच्च पद पर आसीन हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर लेना अत्यंत हितकारी होगा।

मिथुन

आज आप प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। दूसरों की सलाह पर निर्भर न रहें। लोगों से अपनी प्रशंसा की ज्यादा इच्छा न रखें। दार्शनिक विषयों के चिंतन में रुचि लेंगे। उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिल सकती है।

कर्क

आज मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। किसी जरूरी कार्य में बाधा आ सकती है। उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। बच्चों की गतिविधियों और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें।

सिंह

आज जॉब में आपको बोनस मिल सकता है। भविष्य की किसी परियोजना के लिए धन जुटा सकते हैं। शत्रुओं और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। व्यवसायियों की रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या

आज व्यवसाय में नया तरीका प्रयोग करने से बचें। करियर में स्वयं को साबित करने के बढ़ियां अवसर मिलेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको काफी सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंधों में रुकावट जैसी उत्पन्न हो सकती है। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे।

तुला

आज नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। घर का वातावरण आनंद और उत्साहपूर्ण रहेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का विचार बनाएंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता रहेगी।

वृश्चिक

आज संपत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। जल्दबाजी में कोई नया काम शुरू न करें वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। पिता का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। जॉब की स्थितियां आपके लिए काफी प्रतिकूल रहने वाली है। आकस्मिक धन हानि होने के योग बन रहे हैं।

धनु

आज का दिन विशेष रूप से आपके लिए शुभ रहने वाला है। पारिवारिक मुद्दों को लेकर गलतफहमी दूर होगी। शाम के समय दोस्तों के साथ बातचीत करेंगे। आप घर पर आराम की और फिल्मों का आनंद उठाने की योजना बना सकते हैं।

मकर

आज सुरक्षा का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। दांपत्य रिश्तों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। आपको धैर्यवान रहना चाहिए। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ

आज जोखिम भरे कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। व्यवसायियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने ला पाएंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं।

मीन

आज कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। दोस्तों से ज्यादा मदद की उम्मीद न करें। किसी अप्रिय खबर के मिलने से मन व्यथित हो सकता है। तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। व्यर्थ के कार्यों में आपका समय बर्बाद होगा।